फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: सोशल मीडिया पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस-एसओजी ने दबोचा

Wed, 05 Aug 2026 01:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिले में सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करने और भ्रामक प्रचार फैलाने के मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला फरार आरोपी SOG के हत्थे चढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां करने और भ्रामक प्रचार फैलाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लगातार फरार चल रहे मुख्य आरोपी को चार अगस्त की सायं थाना बैजनाथ क्षेत्र में पिंगलों बैंड कंधार तिराहा यात्री विश्राम गृह के सामने से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


कपकोट में दी गई तहरीर के आधार पर आरोप था कि जगदीश गोस्वामी नामक व्यक्ति ने एक महिला को बदनाम करने की नीयत से उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए सोशल मीडिया साइट पर वीडियो अपलोड किए थे। दूसरे मामले में धर्मेंद्र सिंह दानू की तहरीर पर दर्ज हुआ। इसमें आरोपी विधायक को बदनाम करने और उनकी छवि को धूमिल करने की नीयत से सोशल मीडिया पर गाली-गलौज कर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का आरोप था। आरोपी 30 जुलाई से फरार चल रहा था।

पुलिस ने न्यायालय से गैर-जमानती वारंट नोटिस प्राप्त कर आरोपी के निवास स्थान पर नियमानुसार मुनादी भी कराई थी। खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर रानीखेत, रामनगर, बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर और देहरादून क्षेत्रों में लगातार पीछा किया। अंततः मंगलवार की शाम आरोपी को बैजनाथ क्षेत्र से दबोच लिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें