बागेश्वर में चीन का पुतलवा फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर परिसर में चीन का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। उन्होंने चीन की हरकत को कायराना बताते हुए कहा कि चीन निर्मित सामान का बहिष्कार कर चीन को आर्थिक मोर्चे पर विफल किया जा सकता है। कहा कि देश के लोगों को चीन के सामान का बहिष्कार करने के साथ ही चीनी के मोबाइल एप्लीकेशनों को भी अनस्टाल करना होगा। वहां एबीवीपी जिला संयोजक अंकित ऐठानी, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, शिवम पांडे, भूपेंद्र दानू, हिमांशु जोशी, आशीष कुमार, मनीष, मोहित लोहनी, जिज्ञाशु पंत, नीरज बिष्ट आदि थे।
-
चीन के बहकावे में न आए नेपाल
बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट शिव सिंह टंगड़िया ने कहा कि नेपाल को चीन के बहकावे में आकर भारत के साथ अपने संबंध खराब नहीं करने चाहिए। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भारत के रोटी-बेटी के रिश्ते के साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध हैं। कहा कि भारत और नेपाल आपस में बैठकर मुद्दों का समाधान कर सकते हैं। नेपाल चीन के मकड़जाल में फंसकर भारी गलती कर रहा है। इसका खामियाजा उसे भुगतना होगा।