फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूं का राहुल गांधी का पुतला

Thu, 04 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोहित वेमुला के आत्महत्या प्रकरण को राजनैतिक मुद्दा बनाने के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि गांधी ने इस मामले को जातीय रंग देना बंद नहीं किया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह एबीवीपी कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी के साथ जोरदार नारेबाजी के राजकीय महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी ने हैदराबाद विश्वविद्यालय जाकर रोहित प्रकरण का राजनीतिकरण किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता से अलग रहने की पीड़ा सता रही है। कांग्रेस की मंशा अब कभी भी पूरी न होगी। पुतला जलाने वालों में किरन, गोपाल सिंह, हरीश मेहरा, मनीष मनराल, अंकित नगरकोटी, सूरज मेहरा, संतोष कुमार, नीरज भट्ट, अनीता मेहरा, बलवंत कपकोटी, जगदीश कपकोटी, मीना शाही, इंद्रा शाही, सूरज गढ़िया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें