फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल का पुतला

Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर रोहित वेमुला की आत्महत्या प्रकरण को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार नारेबाजी के साथ एसबीआई तिराहे पर राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
 यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी ने इस मामले को जातीय रंग देना बंद नहीं किया तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा।
मंगलवार सुबह एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी ने हैदराबाद विश्वविद्यालय जाकर रोहित प्रकरण का राजनीतिकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हैदराबाद पुलिस घटना की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसका सभी को इंतजार करना होगा। पुतला फूंकने वालों में जिला संयोजक विशाल नेगी, कुमाऊं सह संयोजक आदर्श कठायत, राष्ट्रीय कार्रकारी सदस्य मनोज ओली, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन भाकुनी, छात्रसंघ हरीश मेहरा, कमल नेगी, संजय पपोला और नंदन आदि शामिल थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें