फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का पुनर्निर्माण न होने से भड़के काश्तकार

Thu, 07 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भनारतोली के लिए बनी नहर पिछली बरसात में ध्वस्त हो गई थी। तब से उसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। नहर के चालू न होने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


 गुस्साए किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर नहर की हालत शीघ्र सुधारने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।

भनारतोली के ग्रामीणों ने कहा है घटौड़ा गधेरे से बनी नहर पिछली बरसात की भेंट चढ़ गई थी। विभाग से नहर में शीघ्र पानी चलाने के लिए कई बार मांग कर दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश न होने और नहर में पानी नहीं चलने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के ईई से नहर की हालत शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान देवकी देवी, बीडीसी सदस्य जगदीश प्रसाद, हेेम चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, कमल बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, खीम सिंह, नारायण दत्त जोशी, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन चंद्र जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें