फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में मिला छह महीने की कन्या का भ्रूण

Tue, 05 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइशखेत में  नगर पालिका परिषद के कार्यालय के समीप गली में कन्या का लगभग छह माह का भ्रूण मिला है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस इसे अवैध संबंधों का नतीजा मान रही है।
विज्ञापन


कोतवाली  पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह साढे़ सात बजे नगर पालिका की स्वच्छक  कूड़ा उठाने आई  थी। वहां एक गत्ते की पेटी पड़ी थी, जिसमें कुछ कपड़े थे।  स्वच्छक ने गत्ते को अपनी हाथगाड़ी में उलटा तो दो सलवारों के अंदर भ्रूण लिपटा हुआ था।

स्वच्छक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बताया और र्भू्ण सहित  कपड़ों को उसी तरह पेटी में डालकर यथा स्थान रख दिया। कांग्रेस  जिलाध्यक्ष  सुनील भंडारी ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रभारी कोतवाल प्रतिमा भट्ट ने मौका मुआयना किया और भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में  उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि  कन्या के  इस भ्रूण की आयु  लगभग छह महीना है। इस मामले के दोषी का पता करने के लिए  जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि किसी ने अवैध संबंधों के बाद लोक लाज से बचने के लिए  भ्रूण को गिराकर यहां डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें