फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सबका एक ही नारा, स्वच्छ रहे गंगा की धारा

विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू नदी से एकत्र किए कूड़े को निस्तारित करने जाते एनसीसी कैडेट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय समुद्री दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेटों ने नगर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। कैडेटों ने पुनीत भारत अभियान के तहत नुमाइशखेत से जागरूकता रैली निकाली। सरयू-गोमती संगम पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में 81 यूके बटालियन के 250 से अधिक कैडेटों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

सोमवार को राइंका बागेश्वर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, राइंका मंडलसेरा, विवेकानंद इंका मंडलसेरा और नेशनल मिशन इंका बागेश्वर के एनसीसी कैडेट नुमाइशखेत में एकत्र हुए। मैदान से कैडेटों ने प्रेरणादायक नारों के साथ नगर में जागरूकता रैली निकाली। सरयू-गोमती संगम पर रैली का समापन हुआ। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने नदियों के तट पर सफाई की। कैडेटों ने नदी और आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र किया। पॉलीथिन और कचरे को जमा किया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक भी पेश किया। कार्यक्रम में कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती, लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र भंडारी, ईओ सतीश कुमार, कैप्टन दीप चंद्र जोशी, एनसीसी अधिकारी सचिन बिष्ट, हेम पांडेय, शंकर सिंह रौतेला, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें