फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लापता अभिषेक के पिता ने लगाई सीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए यूपी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान (28) के पिता रघुराज चौहान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर मामले की सीबीआई जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुजरात में तैनात बीएसएफ के निरीक्षक रघुराज चौहान ने अपने पत्र में स्थानीय गाइड पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को गहरी साजिश बताया है। बीते 29 मई को अभिषेक द्वाली और खाती गांव के बीच लापता हो गए थे जिसके बाद सात जून को कपकोट थाने में गाइड के खिलाफ तहरीर दी गई थी। लापता इंजीनियर के पिता का कहना है कि गाइड की ओर से बताई जा रही कहानी पूरी तरह भ्रामक है। बरामद कैमरे के वीडियो और लोकेशन से घटना पर गहरा संदेह पैदा हो रहा है। पीड़ित परिवार ने सीएम से गाइड का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने, बैंक खातों और सीडीआर खंगालने के साथ जंगलों में थर्मल इमेजिंग ड्रोन और स्निफर डॉग की मदद से दोबारा वैज्ञानिक तरीके से सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें