फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर पहुंची आप की उत्तराखंड बचाओ यात्रा 

Fri, 22 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड बचाओ यात्रा शुक्रवार को बागेश्वर पहुंची। रैली का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। आप ही राज्य की बेहतरी के लिए काम कर सकती है। आप की रैली बागेश्वर नगर के विभिन्न स्थानों पर घूमी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राव नसीम ने कहा कि पार्टी राजनीति करने से नहीं बल्कि बदलने से आई है और ईमानदारी से व्यवस्था परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि इस रैली को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। इससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 22 हजार लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।
विज्ञापन


रैली में आप के प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष अनूप नौटियाल, दिल्ली उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी नवीन पिरशाली, प्रदेश पर्यवेक्षक श्रीचंद बोहरा, रण सिंह राणा, त्रिलोक सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एसएस कलेर, श्याम बाबू पांडेय, ओपी मिश्रा, राव नसीम, श्रीकांत खंडेलवाल, प्रवीण कुमार, पूजा मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश बहुगुणा, जिला संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, हरीश पंत, उमा सिसोदिया, पूजा भल्ला, सोमेश बुड़ाकोटी, अश्विनी पांडेय, पुष्पा रावत, प्रदीप बछवान, दिनेश बडोला, दिनेश जोशी, नवीन क्षेत्री, गिरीश ध्यानी, आरपी मिश्रा, जावेद, प्रदेश मीडिया संयोजक सरोज पांडेय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें