फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने निकाली रैली 

Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। आम आदमी पार्टी (आप) प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड को 15 साल पीछे धकेल दिया है। इन पार्टियों से परेशान जनता ने आगामी चुनावों में अब प्रदेश में आप की सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है। उत्तराखंड बचाओ यात्रा के तहत बागेश्वर पहुंचे आप प्रभारी ने पत्रकारों से कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के सपने पूरे नहीं हुए हैं। अब विकल्प के तौर पर आप प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और प्रदेश के गरीब, आम आदमी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। पहले चरण में कुमाऊं में रैली आयोजित की जा रही है। इसका समापन 29 अप्रैल को हल्द्वानी में होगा। इसके बाद गढ़वाल मंडल और मैदानी क्षेत्रों में रैली निकाली जाएगी। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष अनूप नौटियाल के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ता वाहनों से कपकोट, गरुड़ के लिए रवाना हुए। वहां भी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर पार्टी का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

रैली में दिल्ली उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी नवीन पिरशाली, प्रदेश पर्यवेक्षक श्रीचंद बोहरा, रण सिंह राणा, त्रिलोक सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एसएस कलेर, प्रदेश प्रवक्ता राजेश बहुगुणा, जिला संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, पूजा मेहरा, जगदीश पाठक, श्याम बाबू पांडेय, ओपी मिश्रा, राव नसीम, श्रीकांत खंडेलवाल, प्रवीण कुमार, हरीश पंत, उमा सिसोदिया, पूजा भल्ला, सोमेश बूड़ाकोटी, अश्विनी पांडेय, पुष्पा रावत, प्रदीप बछवाण, दिनेश बडोला, दिनेश जोशी, नवीन क्षेत्री, गिरीश ध्यानी, आरपी मिश्रा, जावेद, सरोज पांडेय थे।
विज्ञापन


बागेश्वर। आप के प्रदेश प्रभारी विवेक यादव ने पार्टी की मजबूती के लिए चंद्रशेखर जीना को बागेश्वर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। शनिवार को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्होंने जीना से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें