फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में युवक ने खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के भराड़ी में युवक ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी कपकोट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मंगलवार की शाम अजय सिंह (25) पुत्र महेंद्र सिंह ने पर चाकू से वार कर लिया। चाकू लगते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट से काफी खून बह रहा था। आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। डॉ. प्रतीक शर्मा ने युवक की जांच की। उन्होंने बताया कि चाकू पेट में काफी गहरी घुसा है और जख्म से काफी खून बह रहा है। युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया है। युवक मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है जबकि उसका घर हरिद्वार में है। उसकी पत्नी कर्मी की रहने वाली है। वह कपकोट में ही परिवार के साथ रहता है और भराड़ी में एक होटल में काम करता है। उन्होंने बताया कि युवक के बयान के अनुसार पत्नी से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें