फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल के आयुष विंग में आठ लाख से बनेगा योग और ध्यान केंद्र

Mon, 13 Jul 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के आयुष विंग चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अस्पताल परिसर में अब मरीजों और आम लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलेगी। ग्रामीण निर्माण विभाग आठ लाख रुपये की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त योग और ध्यान केंद्र का निर्माण करने जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आयुष विंग में दवाओं के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में इस नए योग और ध्यान केंद्र की परिकल्पना की गई है। केंद्र बनने से अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों, उनके तीमारदारों और स्थानीय लोगों को योग और प्राणायाम के लिए एक बेहतरीन स्थान मिल सकेगा, जो उनके तेजी से स्वस्थ होने में मददगार साबित होगा।

कोट
जिला अस्पताल के आयुष विंग में योग और ध्यान केंद्र के निर्माण के लिए आठ लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया जाए, ताकि समय पर यह केंद्र जनता को समर्पित किया जा सके। - आर चंद्रा, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें