फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गिरेछीना मोटर मार्ग पर गिरा पेड़, कलक्ट्रेट से उड़ी टिन मेहनरबूंगा पहुंची

Fri, 15 May 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शुक्रवार की शाम को तेज हवा और बारिश के दौरान बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। अंधड़ में कलक्ट्रेट के समीप लगा टिन शेड भी उड़कर करीब 50 मीटर दूर मेहनरबूंगा पहुंच गया। हालांकि अब तक हवा और बारिश से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

शाम को करीब पांच बजे गिरेछीना मोटर मार्ग पर फल्यांटी के समीप पहाड़ी से चीड़ का विशाल पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय सड़क से वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। ग्रामीणों की सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर गए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि वुडन कटर की मदद से पेड़ को काटकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। वहीं कलक्ट्रेट के समीप बना टिन शेड तेज हवा के झोंके को सहन नहीं कर सका। पूरा टिन शेड हवा के साथ उड़ गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें