बागेश्वर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का दंश अब तक मरीज भुगत रहे थे,सोमवार को पुलिस भर्ती में चयनित युवाओं को भी इसका सामना करना पड़ा। विशेषज्ञ ईएनटी नहीं है जांच के लिए युवाओं को अल्मोड़ा रेफर करना पड़ा।
जिला अस्पताल में पुलिस भर्ती में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच के लिए समिति का गठन किया गया था। इसमें फिजिशियन डॉ. सीएमएस भैसोड़ा, सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना पांडेय और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरजा शंकर जोशी को शामिल किया गया। नियमानुसार समिति में ईएनटी विशेषज्ञ का होना जरूरी है, लेकिन पद रिक्त होने के कारण युवाओं के कान, नाक और गले संबंधी जांच नहीं हो सकी।
सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि मेडिकल के लिए चयनित 63 युवाओं की जांच की गई। जांच के बाद उन्हें ईएनटी जांच के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है। कंपलीट जांच के बाद ही उन्हें जांच पूरी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संवाद