बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र में 85 साल की बुजुर्ग महिला से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि एक मार्च को वादी ने लोकेश गढि़या उर्फ लक्की (20) निवासी तोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में बताया कि युवक ने उसकी मां के साथ अभद्रता की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, जानबूझकर चोटिल करने आदि की धारा 62, 64, 115(2) और 333 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि सोमवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। संवाद