फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

Tue, 24 Mar 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से अगले महीने अप्रैल में एक विशेष जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत चालक-परिचालकों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार अभियान के दौरान जिले के सभी मुख्य टैक्सी स्टैंडों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में टैक्सी और व्यावसायिक वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के गुर सिखाए जाएंगे। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति सचेत किया जाएगा। चालकों को उनके स्वास्थ्य और आंखों के परीक्षण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा की संस्कृति विकसित करने के लिए विभाग स्कूलों का रुख भी करेगा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जहां विद्यार्थियों को यातायात संकेतों और नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें