बागेश्वर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही घरों को सजाने-संवारने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्योहार पर घर को नया रूप देने के लिए लोग पुताई और रंग-रोगन कराने में जुट गए हैं। इसके चलते पेंट और रंगों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
पेंट कारोबारियों के अनुसार दीपावली से कुछ दिन पहले ही रंगाई-पुताई का काम जोर पकड़ने लगता है। इस बार भी लोग पारंपरिक सफेद रंग के साथ हल्के क्रीम, पीच, गुलाबी, आसमानी और अन्य आकर्षक रंगों को पसंद कर रहे हैं। कमरों के लिए अलग-अलग शेड और दीवारों पर डिजाइनर पेंट की मांग भी देखी जा रही है। कई लोग घर के बाहरी हिस्से में मौसम के अनुकूल पेंट कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दीपावली के चलते कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। ग्राहक पेंट की गुणवत्ता, कीमत और टिकाऊपन को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार से पहले घर को नया और आकर्षक बनाने के लिए लोग रंगों के चयन से लेकर कारीगरों की बुकिंग तक में जुटे हैं। इससे पेंट कारोबार के साथ ही पुताई करने वाले कारीगरों को भी काम मिलने लगा है।
अमरदीप गोस्वामी ने बताया कि दीपावली के लिए लोग पहले से ही घरों की रंगाई-पुताई की तैयारी करने लगते हैं। इस बार भी दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। सफेद, क्रीम और हल्के रंगों के साथ आकर्षक शेड की मांग की जा रही है। उम्मीद है कि दीपावली तक बिक्री में तेजी आएगी।
जगदीश गोस्वामी ने बताया कि घरों को आकर्षक बनाने के लिए डिजाइनर पेंट, टेक्सचर और अलग-अलग रंगों के कॉम्बिनेशन पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहक पेंट खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, चमक और टिकाऊपन का भी ध्यान रख रहे हैं। त्योहार के चलते कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
कैलाश पांडेय ने बताया कि त्योहार से पहले घर को नया और आकर्षक बनाने के लिए लोग रंगों के चयन से लेकर कारीगरों की बुकिंग तक में जुटे हैं। इससे पेंट कारोबार के साथ ही पुताई करने वाले कारीगरों को भी काम मिलने लगा है।