फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रसोई में घुसकर बंदर ने महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील क्षेत्र के गांवों में बंदरों की धमक बढ़ रही है। रसोई में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को किड़ई निवासी पदीमा देवी अपने घर की रसोई में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान बंदर ने किचन में घुसकर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर बंदर वहां से भागा। इसके बाद परिजन घायल बुजुर्ग महिला को 108 वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि महिला के सिर और बांह पर गंभीर चोटें हैं। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें