फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अंतिम सोमवार को बागनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 10 Aug 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सावन के अंतिम सोमवार को बागनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से श्रद्धालु सरयू में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचने लगे थे। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह बना रहा। लोगों ने बागनाथ मंदिर में जल, दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में बैठे पुरोहितों और पंडितों से रूद्री पाठ, शिर्वाचन आदि अनुष्ठान करवाए। मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, पुजारी भगवत रावल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सावन के सभी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें