फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतीना के जंगलों में आग लगाते युवक पकड़ा, केस दर्ज

Tue, 14 May 2019 11:29 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
जंगल में आग लगाने का आरोपी वन टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जंगल में आग लगाने वालों को पकड़ने में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। वन विभाग ने जंगल में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


बागेश्वर वन प्रभाग की बागेश्वर रेंज के अंतर्गत मनकोट के समीप छतीना के जंगल हैं। सोमवार देर सायं वन टीम जंगल में गश्त कर रही थी। इस बीच एक युवक कंपार्टमेंट नंबर एक के जंगल  में आग लगाता मिला। वन कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अना नाम मुकेश कुमार निवासी स्याल डोबा बताया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम 1927, संशोधित 2001 की धारा 26 (ग) में केस दर्ज कर लिया है। 

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है हालांकि अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपी से आग लगाने की वजह जानने में जुट गई है। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साथ ही बाकी के जंगलों में भी टीम को अलर्ट कर आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें