फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से कपकोट में एक मकान हुआ क्षतिग्रस्त, छह सड़कें अब भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश धीरे-धीरे कम होने लगी है। कपकोट क्षेत्र में सोमवार की रात 11 मिमी मेघ बरसे थे। इस दौरान एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले दिनों की बारिश के दौरान बंद छह सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं होने से दस हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

बारिश के चलते वाछम निवासी केशर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पोथिंग के पूरन चंद्र पुत्र भोला दत्त के मकान का आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार दोपहर बाद तक धूप खिली थी। शाम के समय करीब 20 मिनट तक बारिश हुई और फिर मौसम खुल गया।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार हरिनगरी-पय्या-दाबू हड़ाप, बदियाकोट-कुंवारी, बदियाकोट-कुंवारी, पोलिंग-हरसीला, मुनार बैंड-सूपी, सूपी-हरकोट सड़क पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें