फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सेंकनी पड़ी आग, दोपहर में खिली धूप

विज्ञापन
बागेश्वर में ठंड से बचने के लिए आग सेंकते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बर्फबारी और बारिश के बाद रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार को बागेश्वर में 2.5 एमएम और गरुड़ में पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी। रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। नदियों से उठे कोहरे के कारण ठंड में और इजाफा हो गया। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे बाद बादल छंटने शुरू हुए। दोपहर बाद मौसम सुहावना हो गया था। धूप खिलने से ठंड से निजात मिली। मौसम खुलने से रात में पाला गिरेगा। इससे सुबह और शाम की ठंड में और इजाफा होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें