फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच पर लगेगा 500 रुपए का जुर्माना

Fri, 28 Oct 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम मंगेश कुमार घिल्डियाल की अध्यक्षता में कपकोट में नोडल अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को नौ नवंबर तक शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खुले में शौच करने वालों पर 500 रुपये का अर्थदंड लगाने को कहा। 

डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय निर्माण किया जाना जरूरी है। स्वच्छता मिशन तभी सफल होगा जब हर घर में अपना शौचालय होगा। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को नौ नवंबर तक छूट गए घरों में हर हाल में शौचालयों का निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने को कहा। डीएम ने कहा कि जो भी खुले में शौच करता पकड़ा जाएगा उस पर पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। बैठक में ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, तहसीलदार मदन बिष्ट, डीडीओ केके तिवारी, बीडीओ बीसी पंत सहित सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें