। जिले के देव मंदिरों में देवी भागवत कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने नवरात्र पर घरों और मंदिरों में बोया हरेला पूरे विधि विधान से काटकर देवताओं को अर्पित किया। बहनों ने भाईयों को हरेला लगाकर उनके दीर्घ जीवन की कामना की ।
नगर के चंडिका मैय्या के मंदिर में भागवत कथा सुनाते हुए पंडित गोकुलानंद जोशी ने कहा कि देवी भगवती ही सभी सिद्धियों को देनी वाली हैं। उनसे हमेशा अच्छी बुद्धि की कामना की जानी चाहिए। उधर सेल्टा के गोलू के मंदिर में देवी भागवत कथा सुनने के लिए दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं। कथा वाचक गणेश दत्त जोशी ने कहा कि सत्संग से ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है।
सुमगढ़ के भगवती के मंदिर में भागवत कथा के साथ ही भजन कीर्तनों का गायन चल रहे हैं। कथा वाचक पंडित चंद्र शेखर जोशी ने कहा कि इस जीवन में कुछ अच्छा नहीं किया तो सब बेकार है। कहा कि मां का हर रूप सिद्धि देने वाले हैं। उधर मां मोना भ्रामरी के मंदिर में कथा वाचक पंडित मनोज पांडे ने कहा कि प्राणियों पर दया करनी करनी चाहिए। हर शरीर में ईश्वर का निवास होता है। वहां श्याम सिंह पपोला, हयात सिंह और हरीश पांडे और पूरन पांडे आदि थे।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने नवरात्र पर घरों और मंदिरों में बोया हरेला पूरे विधि विधान से काटा। उन्होंने हरेला अपने आराध्य को अर्पित करके एक दूसरे के सिर पर रखा। बहनों ने भाईयों को हरेला लगाकर उनके दीर्घ जीवन की कामना की। भाईयों को बहिनों को मिठाईयां और दक्षिणा भेंट की। लोगों ने कई प्रकार के व्यंजन बनाए और उसे पास पड़ोस में वितरित किया।