फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विखौती मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 16 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
काशिल देव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कपकोट के श्रीश्री 1008 काशिल देव मंदिर में आयोजित क्षेत्र का प्रसिद्ध स्याल्दे विखौती मेला संपन्न हो गया। सैकड़ों लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए गोदान किया गया। 
विज्ञापन


रविवार को आयोजित मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। ढोल नगाड़ों के बीच देवता की महाआरती के बाद पूजा अर्चना शुरू हुई। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनौती पूरी होने पर घंटियां और पूजा के बर्तन चढ़ाए। लोगों ने काशिल देव के साथ ही भगवती माता, बाण देवता और राधाकृष्ण मंदिर में भी पूूजा अर्चना की। युवतियों ने बाली कुसुमा के मंदिर में कपड़े के टुकड़े बांधकर उन्हें याद किया। पंडित चंद्रशेखर जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ गोदान संपन्न कराया।


 ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी ने यजमान की भूमिका निभाई। मेले में बड़ी संख्या में दुकानें भी सजी थी। मेलार्थियों ने जमकर खरीददारी की। पुजारी मोहन चंद्र उपाध्याय, गिरीश चंद्र उपाध्याय, ललित, हरिओम, चंद्रशेखर और बीनू उपाध्याय ने प्रसाद वितरित किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट, सचिव नारायण कपकोटी, कोषाध्यक्ष नंदन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, लक्ष्मण सिंह, हरिगिरी महाराज, ब्रदी गिरी, पूर्व प्रधान नारायण कपकोटी, गिरीश जोशी, बलवंत कपकोटी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें