गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के चौरसों गांव में एक घर के आगे खड़ी कार में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
गांव के धमसेना तोक निवासी सतीश चंद्र जोशी की कार उनके घर में बने गैराज में खड़ी थी। शनिवार को शाम के समय अचानक कार में आग लग गई। उस समय कार स्वामी घर पर नहीं थे। उनके बच्चों ने कार को जलते देखा को शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
ग्रामीणों ने फायर सर्विस को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।