फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी गांवों में राशन का अग्रिम वितरण शुरू

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट। उच्च हिमालयी क्षेत्र में शीतकाल में हिमपात के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं। जिससे राशन आदि जरूरी चीजों का अभाव हो जाता है। इस संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी विभागाें को आवश्यक वस्तुओं की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पूर्ति विभाग के गोदामों में कार्डधारकों को राशन बंटने लगा है।
विज्ञापन

कपकोट का उच्च हिमालयी क्षेत्र हिमपात के कारण शीतकाल में शेष दुनिया से कट जाता है। नवंबर से फरवरी तक यह समस्या रहती है। सड़कों, पैदल रास्तों पर बर्फ जाने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। राशन, दवा आदि आवश्यक चीजों की सप्लाई ठप होने की आशंका रहती है। पिछले दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस इलाके में समय पर राशन का भंडारण न होने की शिकायत की थी। तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने बताया कि सभी विभागों को वहां हिमपात के मद्देनजर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरे मौसम के लिए आवश्यक दवाइयां पहले ही भेज दी गई हैं। जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र के गांव उंगिया, खाती, बाछम, कर्मी, मल्खा डुंगरचा, बदियाकोट से राशन बांटा जा रहा है। मल्खा को छोड़कर अन्य स्थानों पर अस्थायी गोदाम हैं। यहां फरवरी तक का कोटा भेजा गया है। उच्च हिमालय के गोदामों से बीपीएल, अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिमाह 25 किलो चावल, दस किलो गेहूं, एपीएल कार्ड धारकों को प्रतिमाह 10 किलो गेहूं, पांच किलो चावल दिया जा रहा है। इन गोदामों से फरवरी तक का राशन बांटा जा रहा है। लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात के कारण बंद होने वाली सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जाएगी। कुछ स्थानों पर विभाग के मजदूर भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें