बागेश्वर। डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर इंटर कालेज क्वैराली में शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान राजेंद्र कांडपाल ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शिविर का उद्घाटन करते हुए ब्लाक प्रमुख ने छात्र-छात्राओं को बधाई देकर शिविर की सफलता की अपेक्षा की। ग्राम प्रधान ने शिविर में सहयोग का भरोसा दिलाया। इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केडी पांडे ने आशा जताई कि यह शिविर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। संचालन करते हुए डा. दीपा गोबाड़ी ने शिविर में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। एनएसएस के जिला समन्वयक भीम सिंह कोरंगा ने एनएसएस का महत्व बताया। वहां वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. शरद भट्ट, डा. रंजना साह, छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता, सतीश पांडे, संजय जोशी, उमा परिहार, गोकुल परिहार, विशाल नेगी, सोमनाथ सोनी, अमित द्विवेदी, भावना, अनीता, बंदिता, पुष्कर, त्रिभुवन, अंकित, शुभम, विजय, मनीष आदि उपस्थित थे।