फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन जारी रहा उक्रांद कार्यकर्ताओं का धरना

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ कार्यक्रम के तहत उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित पंचेश्वर बांध का विरोध किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय दलों पर उत्तराखंड के हितों से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसील प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा कभी भी राज्य के हितैषी नहीं रहे। राज्य निर्माण के 14 साल बाद भी विकास, रोजगार, कृषि की ठोस नीति नहीं बन सकी हैं। दोनों दलों को जनसरोकारों का पता नहीं है। सरकार को विकास की बजाए लालबत्तियों की चिंता अधिक है जबकि सही सोच रखने से ही राज्य का विकास होगा। वक्ताओं ने लोगों से राष्ट्रीय दलों के झांसे में न आने की अपील की। धरना, प्रदर्शन में पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, भुवन कांडपाल, हीराबल्लभ भट्ट, नरेंद्र बघरी, दिनेश भट्ट, विशन टंगड़िया, मदन सिंह, हीराबल्लभ पांडे, विशन सिंह भंडारी, दिनेश बिष्ट, रुद्र सिंह धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें