फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसरौली के सुनील को मदद की दरकार

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। धूराफाट क्षेत्र के किसरौली असों गांव के कक्षा 10वीं में पढ़ रहे एक छात्र के हृदय के चार में से दो वाल्व में खराबी आ गई है। वाल्व बदलने में करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्चा बताया गया है। गरीब परिवार के इस होनहार युवक की जान बचाने के लिए परिजनों के पास कुछ नहीं है। इस रकम को जुटाने के लिए भटक रहे परिजनों को कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

किसरौली असों गांव के जोगा राम के पुत्र सुनील को सितंबर में सांस लेने और खाना खाने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने एक्सरे कराया लेकिन बीमारी पता नहीं चली। डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन सुनील को अपने रिश्तेदारों के माध्यम से डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली ले गए। वहां हुई जांच से पता चला कि पीड़ित के हृदय के चार में से दो वाल्व में खराबी आ गई है। अस्पताल के डा. मनोज ढाका ने बताया कि पीड़ित के पहले सर्जरी होगी। इसके बाद वाल्व बदलने की कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए उसे समय पर आना होगा। उसके उपचार में करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्चा आंका गया है। पैसा अस्पताल के खाते में जमा कराना है जबकि सुनील के पिता जोगाराम भी बीमार हैं। बड़ा बेटा मजदूरी करता है। दूसरा बेटा दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता है। सुनील जीआईसी काफलीगैर में 10वीं कक्षा का छात्र है जबकि चौथा बेटा गोकुल कक्षा सात में पढ़ रहा है। घर की आर्थिक हालत नाजुक होने के कारण इलाज में आ रहा खर्च उनके लिए किसी पहाड़ से कम नहीं है। इतनी बड़ी रकम ने उनकी मुसीबत को दोगुना कर दिया है। ग्राम प्रधान चंचली देवी ने कहा कि पीड़ित के पिता के नाम पर एसबीआई की काफलीगैर स्थित शाखा में बचत खाता संख्या 34074557940 खोला गया है। उन्होंने लोगों से सुनील को नया जीवनदान के लिए इस खाते में दान करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें