फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 घंटे माथापच्ची, नतीजा शून्य

Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस जिला इकाई की बैठक में जिला पंचायत की 20 सीटोें के लिए प्रत्याशियों के नामोें के चयन को लेकर छह घंटे माथापच्ची हुई। छह सीटों को छोड़ बाकी में एक से अधिक दावेदारों के नाम आने पर उनका पैनल तैयार किया गया। पर्यवेक्षक रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि हाईकमान जिसके नाम पर मुहर लगाएगा, कार्यकर्ता उसकी जीत के लिए जुटेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोला गया। पर्यवेक्षक ने सीनियर पदाधिकारियों और संभावित दावेदारों से अलग-अलग बात की। लंबी वार्ता के बाद के बाद तय किया गया कि जिन सीटों पर एक प्रत्याशी के नाम पर सहमति बनी है और जिन पर एक से अधिक दावेदारों के नाम आ रहे हैं उनका पैनल तैयार हाईकमान को भेजा जाए। सभी प्रत्याशियों के नामों के घोषणा हाईकमान ही करेगा।
कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि सरकार ने कई काम किए हैं। इसका लाभ पार्टी को चुनावों में मिलेगा। कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से काम करना होगा। बैठक में जिला प्रवक्ता विनोद पाठक, प्रभारी बहादुर सिंह परिहार, रणजीत बोरा, इंद्र सिंह परिहार, लोकमणि पाठक, पूरन रावल, राजेंद्र टंगड़िया, बसंत लाल टम्टा, ललित बिष्ट और हरीश त्रिकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें