फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 प्रतिशत बूथों में नहीं है बिजली के इंतजाम

Sat, 19 Apr 2014 05:32 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 16वीं लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, लेकिन जिले के 30 प्रतिशत से भी अधिक पोलिंग बूथ ऐसे भी हैं जहां अभी तक बिजली के इंतजाम नहीं हो सके हैं। बूथों में बिजली की शीघ्र व्यवस्था नहीं होने पर वहां आंखों से कम देखने वाले मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: 162-162 पोलिंग बूथ हैं। इनमें से करीब 30 प्रतिशत पोलिंग बूंथों में बिजली की लाइन है ही नहीं। पोलिंग बूथ प्राथमिक पाठशालाओं में बनाए गए हैं। प्राथमिक पाठशाला उगिंया का भवन तो बस्ती से दूर जंगल के नजदीक है। यही स्थिति कई अन्य पोलिंग बूथों की है। जिन पाठशालाओं में कंप्यूटर हैं उनमें बिजली के कनेक्शन हैं, लेकिन ऐसे पाठशालाओं की संख्या भी अंगुलियों में गिनी जा सकती है। बदियाकोट में उरेडा ने बिजली का पोल खड़ा तो कर रखा है लेकिन वहां कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। रोशनी की शीघ्र व्यवस्था नहीं होने पर बूथोें पर मोमबत्ती और लालटेन की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

डीएम ने दिए तुरंत इंतजाम के निर्देश
बागेश्वर। जिला निर्वाचन और जिलाधिकारी बीएस मनराल ने बिजली विभाग और उरेडा को बिजली विहीन बूथों में तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जहां बिजली नहीं है वहां रोशनी के वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

65 रुपए में मिलेगा अस्थायी कनेक्शन : ईई
बागेश्वर। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि उन्हें अभी तक सेक्टर मजिस्ट्रेटों से विद्युतविहीन बूथों की सूची प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिन बूथों में एक दिन के लिए अस्थायी कनेक्शन होना है वह विभाग के पास 65 रुपए जमा कर कनेक्शन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन पाठशालाओं के प्रधानाध्यापकों ने कनेक्शन का धन जमा किया है वहां कनेक्शन शीघ्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें