फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने आठ करोड़ से संवरेंगी कपकोट की सड़कें

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में आपदा से ध्वस्त हुई सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण का काम शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के सहयोग से इस मद में पौने आठ करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। 25 जनवरी को टेंडर हो जाएंगे।
विज्ञापन

कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पूर्व में निर्मित कई प्रमुख सड़कें आपदा के कारण बंद हैं। कुछ सड़कों पर डामर का काम लंबित है। सड़कों की बदहाली के कारण लोगों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि खड़लेख-भनार मार्ग पर किमी आठ से 15 तक डामर के लिए दो करोड़ 36 लाख रुपए मिले हैं। रिखाड़ी-बाछम क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत को एक करोड़ 85 लाख, कपकोट-चीराबगड़ -पोथिंग मार्ग के निर्माण को एक करोड़ 15 लाख, कपकोट कर्मी मार्ग पर किमी 18 से 22 तक निर्माण कार्य के लिएय 71.80 लाख रुपए मिले हैं। इसी प्रकार धरमघर-माजखेत मार्ग में निर्माण के लिए 50 लाख, हरसीला-पुड़कुनी क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत को 34 लाख, शामा-नौकोड़ी मार्ग की मरम्मत को 19 लाख,लीली -गैनाड़ मार्ग की मरम्मत को 14 लाख, शामा-लीती-गोगिना मार्ग की मरम्मत को 14 लाख और बैसानी-जगथाना मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए 54 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। संपूर्ण राशि अवमुक्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में इन कार्यों के टेंडर 23 जनवरी को हो जाएंगे। इन सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्योें से हजारों ग्रामीणों की यातायात की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें