फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ ने निकाली झाड़ू संदेश यात्रा

Wed, 15 Jan 2014 05:52 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तरायणी के मौके पर बागेश्वर में झाडू संदेश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगाें ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। सभा में कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा और कांग्रेस से सावधान रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सरयू बगड़ में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही देश का सही विकास करने के अलावा देश को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज और देश के निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी एक मात्र राजनीति विकल्प है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रात: झाडू लेकर स्टेट बैंक तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने भाजपाइयों और कांग्रेसियों को भ्रष्टाचार की जननी बताया। सभा को मंगल रावत, हेमू तिवारी, छत्रपति पंत, निर्मल पंत, जगदीश पाठक, मनोज पांडे, हरीश रावत, पंकज पांडे, किसन विश्वकर्मा, राजू ऐठानी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें