फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षकों ने सीखे तंदुरुस्ती के गुर

Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में व्यायाम शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य श्यामलाल आर्य ने शिक्षकों से रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षक वातावरण तैयार करने में अहम योगदान दे सकते हैं। प्रशिक्षण की आख्या पेश करते हुए मुख्य संदर्भदाता सुंदर सिंह रौतेला ने कहा कि इस शिविर में मुख्य रूप से शारीरिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा की विधियां और संसाधन, आहार नियोजन, प्राथमिक उपचार, संक्रामक रोग, मादक द्रव्य, नशाखोरी, विद्यालयी शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में शारीरिक योगदान, करियर निर्माण आदि की जानकारी दी गई। जिले के 34 शिक्षकों ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए। समापन समारोह में जिला संदर्भ व्यक्ति डा शैलेंद्र धपोला, तरुण पंत, डा विमल थपलियाल, डा केएस रावत, डा दयासागर, दीपचंद्र पांडे, कुंवर राम आर्य, प्रेम राम तिरुवा, गोपाल मेहता, बेबी जैड़ा, पार्वती जोशी, यशवंत धपोला आदि उपस्थित थे। संचालन डा केएन जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें