फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में महिलाएं करेंगी दावेदारी

Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा खरेही मंडल की बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया। महिला सदस्यों की दावेदारी को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मंडल इकाई की बैठक कठपुड़ियाछीना में हुई। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में मोर्चा की सदस्य खुलकर दावेदारी करेंगी। बैठक में कहा गया कि कठपुड़ियाछीना स्थित आईटीआई में फीटर, कंप्यूटर, सिलाई कताई, फोटोग्राफी आदि व्यवसाय स्वीकृत हैं, लेकिन अनुदेशकों की आज तक नियुक्ति नहीं हुई है। इसके लिए महिला मोर्चा आंदोलन करेगा। वक्ताओं ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने पर रोष जताया। देहरादून में नरेंद्र मोदी की सफलता को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। 26 दिसंबर को मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष गीता ऐंठानी, महामंत्री भगवती धपोला, मंडल अध्यक्ष तारा बिष्ट, पुष्पा विमला कपकोटी, हीरा रावल, रितु मिश्रा, कमला लोहनी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता पुष्पा मिश्रा ने संचालन मुन्नी वर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें