फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम में गुम हो गई आगणन की फाइल!

Thu, 19 Dec 2013 05:48 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। गुरना और कांडे के ग्रामीणों ने पूर्व में मुख्यमंत्री की ओर से घोषित पेयजल योजना का काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। 15 जनवरी तक काम शुरू नहीं होने की दशा में ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा है कि विभागीय कार्यालयों में इस योजना से संबंधित फाइल खो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यहां अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि गत वर्ष उत्तरायणी मेले के दौरान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुरना और कांडे गांव के लिए जेठाई से पेयजल योजना बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के आधार पर जल निगम ने आगणन बनाया, लेकिन इससे संबंधित फाइल विभाग के कार्यालयों में खो गई है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने फाइल गुम होने के मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की हैै और कहा है कि 15 जनवरी तक योजना का काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रमेश पांडेय कृषक, अर्जुन सिंह, डुंगर सिंह, मोहन सिंह,रघुवीर सिंह, जगत सिंह, बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुंदर सिंह, आनंद सिंह, पूरन सिंह आदि शामिल थे। इधर जल निगम के अधिशासी अभियंता डीसी मित्तल नेे इस संबंध में जल निगम के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें