फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Tue, 17 Dec 2013 05:48 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट। सरकारी ऋणों की वसूली के लिए राजस्व विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। जिससे बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को डेढ़ लाख के एक बकाएदार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रकार के सरकारी ऋणोें की वसूली को अभियान शुरू कर दिया है। रिखाड़ी गांव से सोमवार को एक बकाएदार को संग्रह अमीन दीवान गिरि ने राजस्व पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक लाख, 52 हजार 955 रुपए का बकाया है। तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने बताया कि तहसील में छोटे-बड़े कुल 70 बकाएदार हैं। वसूली के लिए शासन, प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मियों और अमीनों को शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें