फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गर्भवती की हत्या

Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। झिरौली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत उडेरखानी गांव में दहेज के लिए गर्भवती महिला की पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के चाचा ने दहेज उत्पीड़न अधिनियम सहित तमाम मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा ने बताया कि उडेरखानी निवासी साधु कुमार पुत्र खीम राम ने अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ 26 जून को दिन के समय शराब पीकर मारपीट शुरू की और घायलावस्था में उसे मरा समझ स्थानीय गधेरे में फेंक दिया। ग्रामीणों ने महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दी। मायके वालों की मदद से उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। किंतु रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे ताकुला अस्पताल में भर्ती कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा बोर गांव निवासी दया कृष्ण ने 27 जून को यहां झिरोली थाने में साधु राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मृतका का पति उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता था। 26 जून को उसने सोनी को शराब पीकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने साधु कुमार को आईपीसी की धारा 498, 323, 302, 304 बी और दहेज उत्पीड़न अधिनिमय के तहत 28 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें