फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल अध्यक्ष और बलवंत बने मंत्री

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का चतुर्थ जिला स्तरीय अधिवेशन आज संपन्न हो गया है। संगठन के लिए हुए चुनाव में मंगल बिष्ट जिलाध्यक्ष तथा बलवंत कालाकोटी जिला महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

नव निर्मित शिक्षक भवन में जिलाध्यक्ष तथा जिला महामंत्री पद पर चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी विनोद उपाध्यक्ष की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद मंगल सिंह बिष्ट को 50 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रताप कबडोला को 45 मत मिले। उन्हें पांच मताें से विजय हासिल हुई। जिला महामंत्री पद में बलवंत कालाकोटी को भी 50 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भुवन ममगई को 45 मत मिले। कालाकोटी जिला महामंत्री चुने गए। सूरज लोबियाल पहले ही निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र संगठन का विस्तार किया जाएगा। संगठन की मजबूती को कार्य किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के प्रदेश पर्यवेक्षक मंत्री प्यारे लाल चौधरी तथा मोहन लाल कोहली, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रवीण दफौटी बागेश्वर के ब्लाक अध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल, मंत्री सुरेंद्र सिंह रौतेला, प्रेम सिंह कोरंगा, नवीन मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें