फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारूति ईको सरयू में समाई, तीन घायल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा स्थित पिंडारी मार्ग पर रविवार दोपहर एक अनियंत्रित ईको कार तेजी से उछलकर सरयू नदी में गिर पड़ी। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। अलबत्ता बड़ा हादसा टल गया। जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम और कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मारुति ईको कार संख्या यूके 02- टीए- 802 बागेश्वर से जाख गांव के लिए जा रही थी। कठायतबाड़ा में लोनिवि चौराहे के समीप लगभग दो बजे यह कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर पड़ी। इस घटना में चालक जाख निवासी 22 वर्षीय नवीन परिहार, इसी गांव के 38 वर्षीय दलीप राम तथा बैसानी कपकोट निवासी 48 वर्षीया पार्वती देवी घायल हो गए। कार के नदी में समाते ही स्थानीय लोग जमा हो गए और तीनों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, कोतवाल बीएल विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएम और विधायक ने वहां घायलों का हालचाल पूछा तथा चिकित्सकों से वार्ता की। चिकित्सकों में डा. सीपाल, डा. डीपी सिंह तथा डा. राजीव उपाध्याय घायलों का उपचार कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। राहत कार्य में भूपेश खेतवाल, बबली ऐठानी, दीपक खेतवाल, राजेंद्र परिहार तथा खड़क सिंह मेहता ने विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें