फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूबू ने नाती पर खुकरी से हमला किया

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाचनी/बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनौली गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने उधार रुपयों को लेकर करीबी रिश्ते के 48 वर्षीय नाती पर खुकरी से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट से इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कनौली गांव के प्रेम सिंह धर्मशक्तू (48) पुत्र लाल सिंह का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को दोपहर अपनी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में बैठा था। उनके रिश्ते के दादा कल्याण सिंह (80) दुकान पर आए। उन्होंने उधार के पैसे देने की बात कही। उधार से संबंधित विवरण कापी में अंकित था। प्रेम सिंह का कहना है कि हिसाब दिखाने के लिए उन्होंने जैसे ही कापी खोलने की कोशिश की, कल्याण सिंह ने उन पर खुकरी से हमला कर दिया। इस हमले में उनके कान और गर्दन में गहरा घाव हो गया। बाद में उन्होंने कल्याण सिंह के हाथ से खुकरी छीन ली और वहां से बाहर आ गए। बाद में पास पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। उन्हाेंने स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी कराई तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने थाने में आने की बात कही। उसने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भी इलाज कराया तथा मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया। इसके बाद वह स्वयं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गए। इधर थानाध्यक्ष केएस रावत ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इधर सीओ पीसी पंत ने कहा कि इस मामले में पुलिस गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें