फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से नहीं मिल रहा कंप्यूटर प्रशिक्षण

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/ बागेश्वर। नवनिर्मित आईटीआई भवन कपकोट बिजली की बाट जोह रहा है। बिजली नहीं होने से यहां कंप्यूटर का प्रशिक्षण 18 छात्र-छात्राओं को एक महीने से नहीं मिल पा रहा है। जनप्रतिनिधि आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
विज्ञापन

कपकोट में आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित है। यहां सिलाई कढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। 11 अक्तूबर तक यह संस्थान खाईबगड़ स्थित भूतपूर्व सैनिक संगठन के भवन में किराए पर चलता था। 12 नवंबर को यह अपने निर्माणाधीन भवन तिमलाबगड़ में चला गया। भवन में बिजली नहीं होने से यहां अध्ययनरत बच्चों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे 18 बच्चों को हो रही है। इसके अलावा रात्रिकालीन चौकीदार दिए की लौ में रात काटने को मजबूर हैं। निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग में 27 दिसंबर 2011 को 21 हजार रुपये कनेक्शन लगाने के लिए जमा करा दिए हैं। इस सबके बावजूद आज तक बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ सका है। संस्थान के अधिकारियों ने इस संबंध में पूर्व तथा वर्तमान विधायकों से भी कई बार बात कर ली है। आईटीआई के कार्यदेशक जहीर आलम कुरैशी ने बताया कि उन्होंने बिजली लगवाने के कई प्रयास किए, लेकिन आज तक बिजली नहीं लग सकी है। बिजली विभाग के एसडीओ वेगराग सिंह ने बताया कि गत दिनों आपदा के कारण मेन लाइन ध्वस्त हो गई थी। अब लाइन ठीक हो गई है। ट्रांसफार्मर लगा दिया है। एक दो दिन में भवन में बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें