फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में भागीदारी कर उलोवा का दल लौटा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इंदौर में हुए आजादी बचाओ आंदोलन के नौवें राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी कर उत्तराखंड लोक वाहिनी का प्रतिनिधिमंडल लौट आया है। उलोवा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह ने बताया कि सम्मेलन में देश में विभिन्न हिस्सों में चल रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। तय हुआ कि आजादी बचाओ आंदोलन का नियंत्रण बारह सदस्यीय कमेटी करेगी। जिसमें उत्तराखंड से राजीव लोचन साह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डा. बिष्ट ने बताया कि गत 26 अक्तूबर को आजादी बचाओ आंदोलन के संयोजक डा. बनवाली लाल शर्मा का निधन हो गया था। सम्मेलन में स्व. डा. वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डा. वर्मा को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह देश के कोने-कोने में चल रहे छोटे-छोटे जनांदोलनों को जोड़ते थे। तय हुआ कि पानी के बाजारीकरण के खिलाफ उत्तराखंड में भी आंदोलन किया जाएगा। प्रस्ताव पारित कर किसान नेता सुनीलम की तत्काल रिहाई की मांग की गई। सम्मेलन में उत्तराखंड से डा. बिष्ट के अलावा पूरन चंद्र तिवारी, दयाकृष्ण कांडपाल, धूम सिंह नेगी, त्रेपन सिंह चौहान, बसंत खनी, मोहन सिंह बिष्ट, एसएम गुरुंग, बसंत भट्ट ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें