फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीघाट-धरमघर मार्ग तीन घंटे बंद

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार की सुबह पहाड़ी पर अचानक हुए भूस्खलन से बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग डुंगरी तथा चौंरा के बीच बंद हो गया। बाद में यात्रियों ने बड़ी मशक्कत से बंद मार्ग को वाहन चलाने लायक बनाया। बाद में लोनिवि ने इस मार्ग से मलबा हटाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर डुंगरी तथा चौंरा के बीच स्थित मंदिर के पास चट्टान चटखने से मलबा सड़क पर आ गया। जिससे मार्ग तीन घंटे बंद रहा। मार्ग बंद होने से केमू की तीन बसें, रोडवेज की एक बस सहित दो दर्जन छोटे चौपहिया तथा इतने ही दो पहिया वाहन वहां फंस गए। वाहन चालकों, यात्रियों ने लगातार श्रमदान करके मार्ग को वाहन चलने लायक बनाया। बाद में लोनिवि ने जेसीबी से बंद मार्ग खोला। दैवयोग से जिस समय भूस्खलन हुआ वहां पर कोई भी वाहन वहां नहीं था। तीन घंटे तक जाम में फंसे रहने पर यात्रियों ने सख्त नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना है कि इस मार्ग में वाहनों की सबसे अधिक आवाजाही रहती है। इस मार्ग में हर समय एक डोजर होना चाहिए। इधर लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग में एक डोजर हर समय रहता है। उसी के जरिए मार्ग खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें