फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: महाराष्ट्र-गुजरात के सैलानियों से गुलजार होने लगा कौसानी, होटलों में 98 फीसदी बुकिंग फुल

Fri, 28 Oct 2022 05:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

Kausani News: कौसानी बागेश्वर जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। कौसानी में सर्दियों के पर्यटन सीजन की शुरुआत बंगाली सैलानियों से होती है। दशहरे के दौरान से बंगाली पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो जनवरी तक रहती है।
विज्ञापन
बागेश्वर के कौसानी में टहलते सैलानी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी कौसानी इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। व्यापार मंडल का दावा है कि होटलों में इस हफ्ते की 98 प्रतिशत बुकिंग फुल हो चुकी है। क्षेत्र भ्रमण पर आए लोगों में गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के पर्यटकों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


कौसानी बागेश्वर जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। कौसानी में सर्दियों के पर्यटन सीजन की शुरुआत बंगाली सैलानियों से होती है। दशहरे के दौरान से बंगाली पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो जनवरी तक रहती है। हालांकि गर्मियों में भी बंगाली पर्यटक आते हैं लेकिन सर्दियों में उनकी तादाद अधिक रहती है। दीपावली के दौरान का सीजन गुजराती और महाराष्ट्र के सैलानियों का होता है।

होटल कारोबारी और व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने बताया कि इन दिनों कौसानी में काफी संख्या में सैलानी आए हैं। होटलों की इस सप्ताह की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। होटलों में एक सप्ताह तक की 98 प्रतिशत बुकिंग फुल है। कोरोना काल के बाद पहली बार कारोबार में इतनी तेजी दिखी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सर्दियों के सीजन की शुरुआत हुई है, उसे देखकर इस साल क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख दर्शनीय स्थल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रवास स्थली अनासक्ति आश्रम, चाय बागान, बैजनाथ धाम और हिमालय की पर्वत शृंखलाओं का मनोहारी नजारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें