बागेश्वर । संस्कृत अकादमी की ओर से भंतोला स्थित रामलीला परिसर में संस्कृत नाटक भगवदज्जुकम का मंचन किया गया। नाटक का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुंदर सिंह मेहरा, शंकर दत्त जोशी, गोविंद लाल वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि महाकवि बोधायन का रचा यह नाटक संस्कृत के प्रसिद्ध नाटकों में से एक है। इससे पूर्व मनीष भट्ट ने शानदार कत्थक नृत्य पेश किया।
मंजू, अंजू उपाध्याय, पूजा जोशी, मनीषा जोशी, ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। नाटक का निर्देशन डॉ. एमके सुरेश बाबू, सह निर्देशन अजीत पंवार, विपिन ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एचसी गुरुरानी, सह संयोजक किशोरी लाल रतूड़ी, प्रोफेसर प्रीती जोशी रही। वहां त्रिलोक सिंह धामी, कमल भौर्याल, खुशाल सिंह राठौर, मदन जोशी, रतन सिंह मेहता, मोहन चंद्र जोशी आदि थे।