फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 शराब दुकान और बार हुए सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। मतदान और मतगणना के दिन जिले के सभी बार और शराब दुकानें बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के साथ ही आबकारी विभाग ने निकाय क्षेत्रों के सभी बार और शराब की दुकानों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को निर्धारित समय के बाद बागेश्वर और कपकोट निकाय क्षेत्र के बार और शराब की दुकानों और सेना कैंटीन की गोदाम और ब्रिकी केंद्रों को सील कर दिया गया। बागेश्वर में देसी, विदेशी शराब की एक-एक दुकानें और पांच बार सील किए गए। इसी तरह कपकोट में देसी, विदेशी की एक-एक दुकाने और दो बार सील किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 और 20 नवंबर को सभी देसी, विदेशी, शराब दुकान, बार, सेना की कैंटीन पूरी तरह बंद रहेंगे। 19 नवंबर को बंदी से मुक्ति के बाद मतगणना वाले दिन भी शराब प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें