बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती बघर गांव की नौ साल की एक बच्ची प्रेशर कुकर की भाप की चपेट में आने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम बघर गांव निवासी कुंवर राम की नौ साल की बेटी बानी प्रेशर कुकर में बन रहे भोजन को देखने के लिए जैसे ही उसकी सीटी ऊपर कर ही रही थी तो वह तेजी से निकले भाप की चपेट में आ गई। घटना में वह 40 प्रतिशत झुलस गई। पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार के बच्ची की सेहत में सुुधार है।