बागेश्वर। शांतिकुंज हरिद्वार की जिला इकाई की गायत्री विद्या मंदिर के सभागार में बैठक हुई। बैठक में 18 दिसंबर को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित युवा सम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे प्रतिनिधियों में डीएस मैखुरी, सुरेश डंगवाल और बीसी बधनी ने युवाओं से सम्मेलन में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा।
बताया कि समाज में आ रही विकृतियों से युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। सम्मेलन में युवाओं को अच्छे संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन, अच्छे और सशक्त राष्ट्र निर्माण की शिक्षा दी जानी है। वहां जिलाध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे, हीरा सिंह ऐठानी, डॉ. शेर सिंह ऐठानी, गोविंद बाफिला, प्रकाश पंत, कैलाश पांडे, दुर्गा अस्वाल, दीपक परिहार थे।